फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी ऊना जतिन लाल बोले- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की सभी की जिम्मेदारी

Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 02:06 PM IST

आगामी लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका को लेकर एक कार्यक्रम सभागार में किया गया। इस दौरान प्रमुख मीडिया संस्थानों से मीडियाकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। उन्होंने कहा कि मीडिया देश और समाज चौथा स्तंभ है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं निडरता से शांतिपूर्ण तरीके से कराना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से आह्वान किया कि फेक न्यूज और विज्ञापन राजनीतिक समाचार के संबंध में एमसीएमसी से पूरा सामंजस्य स्थापित करें। इसकी सही रूप से अनुमति लें। किसी भी प्रकार के विज्ञापन और पर्चे आदि की सूचना दें। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की तत्काल जानकारी प्रशासन, एआरओ नियंत्रण के पास दें ताकि समय पर एमसीएमसी खंडन किया जा सके। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से आग्रह किया कि फेक न्यूज और अफवाह न फैलाएं। पत्रकार भी सही रिपोर्टिंग करें। कार्यक्रम में निर्वाचन तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें