आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के कलाकारों का एक दल लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी के तहत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भी नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वर्ष 2019 में जिन मतदान केंद्रों में 70 फीसदी से कम मतदान हुआ है। वहां पर मिशन 51 के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों और हस्ताक्षर अभियान चलाया है। कलाकारों की ओर से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल का कहना है कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।