फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाता की भूमिका बारे किया जागरुक

लोकसभा चुनाव और ऊना जिले के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत हरोली विस की ग्राम पंचायत पूबोवाल और पालकवाह में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली में वोट के महत्व बारे जनता को जागरुक किया। इस दौरान मतदाताओं ने हस्ताक्षर अभियान में भी बढ़चढ़कर रूचि दिखाई और मतदान अवश्य करने का प्रण लिया। कलाकारों ने ‘आओ सारे मतदान करें’, ‘युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान’, ‘परिवार सहित मतदान को जाना, देश को तुम्हें है श्रेष्ठ बनाना’ जैसे अनेक सलोगन देकर वोटरों को मतदान में अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्थानीय भाषा में नुक्कड़-नाटक का मंचन करके भी मजबूत लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के महत्व बारे संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें