फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- नगर निकाय और पंचायतीराज पदों के लिए खरीद-फरोख्त कर रही कांग्रेस

ऊना देश में लगाए गए आपातकाल की बरसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए कहा कि हिमाचल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद कांग्रेस अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में खरीद-फरोख्त तथा दबाव की राजनीति का सहारा ले रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिजली उपभोक्ताओं पर विभिन्न प्रकार के सेस लगाकर जनता, किसानों और छोटे उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस से चुनावी वादों को पूरा करने की मांग भी उठाई। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1975 में देश पर थोपे गए आपातकाल को देश आज भी लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय के रूप में याद करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक जोड़-तोड़ छोड़कर जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें