फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण के खिलाफ रची साजिश

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी व इनके के पूर्वजों द्वारा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण के खिलाफ साजिश रचने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कुछ लोगों के मेरे भाषण से उनके 'सेंस ऑफ इनटाइटिलमेंट' को गहरी चोट लगी, जिसका असर हुआ कि कांग्रेस के पूरे इको सिस्टम ने चीखपुकार मचाना शुरू कर दिया है। इन्हें लगता है कि सवाल पूछने का हक सिर्फ इन्हें है। कहा कि यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज देश के पिछड़ों, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहा करते थे। जो दूसरों को बुद्धू कहा करते थे आज उनके ही घरों में बुद्धओं की भरमार है। यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज दलितों और आदिवासियों को समानता का अधिकार न देने के लिए बहाने बनाते थे। यह वही लोग हैं जिन्हें लगता था कि कैसे उनके सामने कैसे कोई दलित व्यक्ति कोट पैंट पहन कर कैसे खड़ा हो सकता है और संविधान लिख सकता है”। अनुराग ठाकुर ने कहा “पिछड़ों को बुद्धू कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें