फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंब में हुआ वार्षिक आध्यात्मिक कार्यक्रम

महाशिवरात्रि पर्व के पावन उपलक्ष्य पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंब केंद्र में वार्षिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमंडल दंडाधिकारी पारस अग्रवाल सहित जिला प्रभारी आशा दीदी, केंद्र प्रमुख रितू बहन, ज्योति बहन, हरजीत बहन, डॉ. किरण बहन, अशोक भाई (मैहतपुर), राजेंद्र भाई (अंब), ग्राम पंचायत कुठेहड़ा खैरवा की प्रधान शालू गोस्वामी, पूर्व प्रधान शंभु गोस्वामी तथा ऊना कोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा सहित अन्य ने सहभागिता की। डॉ. किरण बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व और अवगुणों के त्याग का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें