फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अनिल चौधरी बोले- युवाओं की आवाज़ को न सुनने से देश के भविष्य पर पड़ेगा असर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। वे जिला ऊना के हिमकैप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा परिसर में बुधवार को युवा कांग्रेस की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर चाहता है। यदि युवाओं की आवाज़ को समय रहते नहीं सुना गया, तो इसका असर देश के भविष्य पर पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री ने की। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, हिमकोफेड के अध्यक्ष विक्रम शर्मा उर्फ डिक्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें