फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंब में कांग्रेस समर्थित शारदा देवी बनीं बीडीसी अध्यक्ष और राजेश उपाध्यक्ष

खंड विकास समिति अंब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इस चुनाव में कुठियाड़ी वार्ड से सदस्य शारदा देवी को बीडीसी अध्यक्ष और भटेड़ वार्ड से सदस्य राजेश कुमार को उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल हुई है। इस जीत के साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को अंब पंचायत समिति हॉल में बीडीसी अंब की तीसरी विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की प्रशासनिक अध्यक्षता एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने की। कुल 22 सदस्यों वाली इस पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुठियाड़ी वार्ड की शारदा देवी ने बाजी मारी। उन्हें कुल 15 सदस्यों का मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा समर्थित स्तोथर वार्ड की प्रत्याशी निर्मला देवी को मात्र सात मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह शारदा देवी ने आठ मतों के बड़े अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भटेड़ वार्ड के राजेश कुमार को 14 मत हासिल हुए, जबकि भाजपा समर्थित नैहरी नौरंगा वार्ड के प्रत्याशी रमन राजन को आठ सदस्यों का वोट मिला। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा देवी और उपाध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई दी तथा उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें