फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकारला पंचायत में आदर्श युवा क्लब ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला में आदर्श युवा क्लब की ओर से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू हुआ है और इसका समापन 26 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया है, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आदर्श युवा क्लब के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को 31,000 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर व मौजूदा टकारला कृषि सहकारी सेवा समिति के प्रधान निर्मल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर आयोजन समिति के साथ साथ टकारला ब्लॉक समिति के सदस्य तरसेम चंद, रतन चंद ठाकुर, सोनी शर्मा, बली मोहम्मद व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें