अभिनेत्री यामी गौतम शुक्रवार को सह परिवार मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची। यहां उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी रविंद्र शिंदा ने अभिनेत्री यामी गौतम को विधिवत पूजा अर्चना करवाई जिसके बाद पुजारी वर्ग और मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें माता रानी की फोटो भी भेंट की। बता दें कि अभिनेत्री यामी गौतम आजकल हिमाचल के विभिन्न शक्तिपिठों की यात्रा पर निकली हुई हैं और मंदिरों में दर्शन कर रही हैं।