फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एबीवीपी की बंगाणा इकाई द्वारा मुच्छाली पंचायत में पौधारोपण

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा पौधरोपण किया गया व यह कार्यक्रम गांव मुछाली में आयोजित करवाया गया। जिसमें मुख्यतिथि पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य  व मुचछाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय गुवा दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमो में पर्यावरण सरक्षंण के बारे में इस तरह के कार्यक्रमों को करवाने की सराहना की व लोगों से अपील की कि वे भी बरसात के दिनों अपने घरों के आस पास पौधे जरूर लगाएं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अक्षय शर्मा, प्रिंस ,  जिला संयोजक अनुराग शर्मा, एस एफ एस संयोजक तीक्ष्ण, इकाई अध्यक्ष अनुज , मनीष, मानव, शुभम, आयुष, तानिया, भावना, मधु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें