फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के नागासाकी पर परमाणु हमले की 80वीं वर्षगांठ पर बंगाणा में विचारगोष्ठी का आयोजन

Krishan Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 03:19 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग 1945 में जापान के नागासाकी पर हुए परमाणु हमले की 80वीं वर्षगांठ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय था हिरोशिमा और नागासाकी 1945: परमाणु विस्फोट का अंतरराष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव और भविष्य में शांति के लिए सार्थक प्रयास, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गहन विमर्श किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राएं वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने विषयवस्तु पर अपने तथ्यपूर्ण और संवेदनशील विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने वक्तव्यों में युद्ध की विभीषिका, परमाणु शस्त्रों की भयावहता, और वर्तमान वैश्विक राजनीति में शांति स्थापना की आवश्यकता को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि, हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले मानवता के इतिहास में एक अमिट कलंक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें