फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंब में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे मकान पर गिरा सफेदे का पेड़, चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग

ऊना के अंब में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे एक मकान पर सफेदे का पेड़ गिर गया। इस दौरान यहां मौजूद लोग पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सड़क किनारे खड़े पेड़ आसपास के मकानों और दुकानों के लिए खतरा बन गए हैं। विशेष रूप से ऐसे पेड़ जोकि बहुत ज्यादा बड़े हैं और एक तरफ के किसी ओर झुके हुए हैं। मंगलवार दोपहर को अंब-नादौन मार्ग के किनारे विद्युत सब स्टेशन के निकट एक सफेदे के पेड़ अचानक टूटकर पास के मकान पर जा गिरा। साथ ही एक चाय की दुकान भी है। इसके सामने अक्सर गाड़ियां खड़ी रहती थीं और लोग भी खड़े होते थे। लेकिन गनीमत रही कि जब पेड़ मकान पर गिरा तो वहां कोई मौजूद नहीं था। मकान और दुकान के मालिक दिनेश कुमार पुत्र मदन गोपाल ने बताया कि पेड़ अचानक गिर गया। बिजली की तारें भी इसकी चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें