उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गरीबी किसी भी समाज और देश के अभिशाप विषय के अंतर्गत छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य नारा लेखन, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 7वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के जीवन स्तर की स्थिति प्रस्तुत की और किस तरह एक अमीर तमाम सुख सुविधाओं का भोग कर रहे हैं दूसरी तरफ गरीब उन सुविधाओं से कोसों दूर हैं का की सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस के साथ-साथ प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने बच्चों को खासतौर गरीब माता पिता के बच्चों को पढ़ाई में अव्वल रहते हुए शिक्षा के माध्यम से रायपुर के गरीब माता पिता और अन्य लोगों की स्थिति सुधारने हेतु आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने प्रथम पंकज भट्टी ने द्वितीय तथा अरुण बंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पंकज भट्टी, अरुण बंगा, कृतिका, पलक, भावना, परवीन, बंशीका , सिमरन, जैसमीन, अंशुल, अंजलि, रागिनी, नंदिनी, हर्षित, श्रुति, मुस्कान, अभय, सुमित, बंश कुमार और पीयूष सहित 24 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित, प्रवक्ता वाणिज्य व एनएसएस प्रभारी पवन कुमार, प्रवक्ता विकास बंगा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान से सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता जीव विज्ञान पूनम जगोता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र मदन लाल , प्रवक्ता रसायन शास्त्र प्रमोद कुमार, प्रवक्ता इतिहास शुभा प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।