फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं स्कूल में हुआ एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

ऊना राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बच्चों की उपस्थिति में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने किया। यह एनएसएस कैंप कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार व प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में हुआ। इस कैंप में स्वयंसेवक ने विद्यालय भवन के चारों ओर झाड़ियों , पॉलिथीन व कूड़े-कचरे की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने स्वयंसेवियों को शिविर का लाभ उठा अपने व्यक्तित्व का विकास करने और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वालंटियर को समाज सेवा, सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराई से संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा नशे जैसी बुरी आदतों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जो एनएसएस के प्रति उनके लगाव व समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, राजीव कौशल, राजीव कुमार, कुमारी शैलजा, बलभद्र , ललित मोहन, संजीव कुमार, सुरेश कुमारी, पंकज,रजनीश कुमार, अनिता भारद्वाज ,मनोज कुमार, किरण बाला ,सुनील कुमार , आरती, रेणु,कृष्ण चंद, इंदु बाला, रविंदर सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें