फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिला मुख्यालय में 21 सितंबर को लगेगा विशाल मेडिकल कैंप

सर्वहित कल्याणकारी संस्था और ऊना जनहित मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर को जिला मुख्यालय ऊना के होटल सुविधा पैलेस में एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप की खासियत यह होगी कि इसमें देश-विदेश में अपनी सेवाएं देने वाले नामचीन चिकित्सक शामिल होंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी के चलते कैंप में रोगियों को न केवल बेहतर जांच और परामर्श मिलेगा, बल्कि उन्हें आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। साथ ही, रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे यह आयोजन आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें