फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर ज्वाल में निकाली भव्य शोभायात्रा

परम पूज्य संत शिरोमणि, समाज सुधारक एवं मानवता के संदेशवाहक गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा ज्वाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा ज्वाल से भरवाई होते हुए घंघरेट तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संगत, युवाओं, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया। गुरु महाराज की वाणी, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यह शोभा यात्रा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रही। 1 फरवरी को गुरुद्वारा परिसर में निशान साहिब रस्म, कीर्तन एवं गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। इस सफल आयोजन पर गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ज्वाल के प्रधान नरेश कुमार ने समस्त कमेटी सदस्यों, ग्रामवासियों, संगत, युवाओं, मातृशक्ति एवं सभी सहयोगी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंधक कमेटी के सचिव अमरजीत सिंह सहित समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें