फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने के बाद घर वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु मौत

उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने के बाद घर वापस लौट के दौरान मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु की उम्र 58 वर्ष की थी और वे अपने गांव के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों की यात्रा करने निकला हुआ था। पिछले कल वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद रविवार को यह बुजुर्ग श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने आया हुआ था। जब माता रानी के दर्शन करने के बाद वे साथ आए सभी सदस्यों के साथ बोलेरो गाड़ी में बैठने लगा तो अचानक इस बुजर्ग की तबीयत बिगड़ गई और उसे जोर से उल्टी आई जिसके बाद उसके साथी इसे चिंतपूर्णी अस्पताल ले आए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ आए सदस्यों ने बताया कि पिछले कल भी वैष्णो देवी में बुजर्ग की तबीयत खराब हुई थी जहां उसने डॉक्टर से बीपी की दवाई भी ली थी। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और साथ आए सदस्यों के बयान कमलबद्ध किए गए हैं। वहीं, परिवार के सदस्यों द्वारा पोरस्टमार्टम न करवाने को लेकर शव का पोरस्टमार्टम नहीं करवाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुजर्ग जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वे हिमाचल के मंदिरों की यात्रा पर निकला हुआ था पिछले दो दिन से इसकी तबीयत ठीक नहीं थी जिसके चलते इसकी तबीयत आज ज्यादा बिगड़ गई जिससे इसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें