पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में रक्तदान शिविर का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान द्वारा किया गया। इसमें कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत कर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रंद्धाजलि दी। इसके बाद विधायक ने रक्तदान भी किया। इस रक्तदान शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से भारत निर्माण में अग्रणी योगदान देने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श रही है। इस मौके पर डॉ. अंकिता चड्ढा, एसएलटी नीलम ठाकुर,सुनीता सैनी,अमित कुमार टीम मौजूद रही।