डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के चौथे दिन लगभग25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। मेले के चौथे दिन डेरा बाबा बडभाग सिंह जी बेरी साहिब, तप स्थान मंजी साहिब, चरणगंगा, मंदिर वीर नाहर सिंह जी और कुज्जासर सहित मेला क्षेत्र में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित सराय श्रद्धालुओं से भर गई। मेला क्षेत्र में दिनरात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इससे स्थानीय बाजार की दुकानों पर रौनक है। मेले में स्थान पर संगतों की तरफ से लंगर की सेवा की जा रही है। चरणगंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मैड़ी में 25 मार्च का होली के दिन पवित्र निशान साहिब चढ़ाए जाने की रस्म के लिए धीरे-धीरे मेला क्षेत्र में ठहरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी हैं। चरण गंगा के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि चरणगंगा में रोजाना हजारों की तादात में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं। जिनकी सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किया गया है।