फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में 10वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस मनाया, बलिदानियों को किया याद

Krishan Singh Updated Wed, 14 Jan 2026 05:11 PM IST

जिला मुख्यालय ऊना के शहीद स्मारक पर बुधवार को 10वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने की। मुख्य अतिथि उपायुक्त ऊना जतिनलाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सैनिकों का साहस, अनुशासन और देशभक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज की युवा पीढ़ी को देश के वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और पराक्रम से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें