फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hepatitis Day: सीएमओ कार्यालय सोलन में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सोलन में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस रोग, उसके बचाव और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि समय रहते जांच और उचित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने उपस्थित लोगों को हेपेटाइटिस के प्रकार, इसके लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें