हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित सोलन थियेटर फेस्टिवल में अनुकृति रंगमंडल कानपुर ने रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक सच कहें तो का मंचन किया। भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला और जिला प्रशासन सोलन के सहयोग से यह आयोजन 27 जून शनिवार को कला केंद्र कोठो सोलन में हुआ।