राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में चल रही राज्य स्तरीय बालक वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान प्रदेश के 12 जिला के 700 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सोलो डांस, समूह गान समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यहां पर विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाने का मौका मिला। इससे पहले इसी स्कूल में छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें गर्ल्स स्कूल सोलन ओवरऑल विजेता बना।