राजकीय महाविद्यालय सोलन में अंतर महाविद्यालय महिला/पुरुष वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सेवानिवृत सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रमोद चौहान ने शिरकत की। इस दौरान कालेज प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के पहले मैच में 48 किलोग्राम बाउट में पुरुष वर्ग में मंडी ने ऊना को हराया। वहीं 52 किलोग्राम बाउट में महिला वर्ग में सोलन ने एमएलएसएम सुंदरनगर को हराया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों से आई 23 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा शिरकत करेंगे।