हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती पर सोलन के चिल्ड्रन पार्क में उनकी प्रतिमा पर नगर निगम सोलन की महापौर उषा शर्मा ने माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप मुंबई समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि डॉक्टर यशवंत सिंह परमार युग पुरुष थे। उन्होंने हिमाचल का एक समान विकास करने में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चाहे सड़कें हो , शिक्षा हो या हिमाचल की विकास की बात हो समान रूप से कार्य करने में उनका कोई मुकाबला नहीं है।