फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बद्दी में नहीं कोई पाकिस्तानी कॉलोनी, एसपी पहुंचे भूपनगर पंचायत

हिमाचल प्रदेश के बद्दी के भूपनगर पंचायत में पाकिस्तान नाम की कॉलोनी होने की अफवाह उठाई जा रही है, जो आज कल सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके चलते गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला और सहित थाना प्रभारी राकेश राय टीम के साथ बद्दी के भूपनगर स्थित उक्त कॉलोनी का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान एसपी बद्दी ने कहा कि विष्णु नामक युवक ने पाकिस्तान कॉलोनी की अफवाह उठाई है। ऐसी कोई भी कॉलोनी नहीं पाई गई। एसपी के कहा कि भूपनगर पंचायत में कुछ स्थानीय लोगों ने किराये के लिए मल्टी स्टोरी मकान बनाए हैं। जिन मकानों को लोगों ने अपने हिसाब से कॉलोनी के नाम दिए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि बद्दी में कोई पाकिस्तानी कॉलोनी नहीं है। उन्होंने कहा जिस युवक ने यह अपवाह उड़ाई है उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें