दो दिनों तक धूप खिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शहर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। इससे ठंड काफी बढ़ गई है और दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। इससे किसान बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। फसलों के लिए अभी बारिश की जरूरत है।