फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम की टीम ने रबौण में तोड़ा अवैध निर्माण

नगर निगम सोलन रबौण में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम ने अब अवैध निर्माण के खिलाफ पीला पंचायत चला दिया है। इस मौके पर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार निगम को पिछले वर्ष शिकायत मिली थी कि रबौण अवैध निर्माण किया गया है। इसके बाद निगम आयुक्त की अदालत में यह मामला चला। नगर निगम आयुक्त ने सितंबर 2024 को अवैध निर्माण को गिराने के आदेश जारी कर दिए। आयुक्त के फैसले को भवन मालिक ने जिला अदालत में चुनौती दी। फरवरी में अदालत ने आयुक्त कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए अवैध निर्माण को तोड़ा है. हालांकि निगम द्वारा भवन मालिक को अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने का समय दिया गया था लेकिन जब नहीं तोड़ा तो निगम जेसीबी लेकर पहुंच गए। मजेदार बात है कि इससे पूर्व एनएचएआई ने इसी स्थान पर अवैध निर्माण को तोड़ा था। नगर निगम सोलन आयुक्त एकता काप्टा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें