फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन के कोटबेजा में स्वर्गपरी मेले का आयोजन, दंगल बना आकर्षण का केंद्र

कोटबेजा पंचायत स्थित माता स्वर्गपरी मेले का आयोजन मेला कमेटी कोटबेजा की ओर से किया गया। मेले मे माता स्वर्गपरी के मंदिर में दूर से लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। सुबह से ही लंबी कतारों मे खडे़ होकर माता के चरणों में पुष्प चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मेला कमेटी की ओर से दंगल का विशेष प्रबंध किया गया। दंगल मे हिमाचल ,हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा अन्य स्थानों से भी कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर कोटबेजा पंचायत के प्रधान अजय कंवर, बीडीसी देवराज, मेला कमेटी के प्रधान कृष्ण दत, कुलदीप कंवर, माल दत, हेमंत कुमार ,मनी राम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें