औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में चल रही चार दिवसीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन गुरुवार को सुबह वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें आईटीआई सोलन और सायरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सोलन ने सायरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में दाडलाघाट ने नालागढ़ की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आईटीआई सोलन के पीटीआई पुनीत पाठक ने बताया कि अब वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला सोलन और दाडलाघाट के बीच खेला जाएगा।