जिला परिषद वार्डों में पंचायतों के हेरफेर से ग्रामीण खफा हो गए हैं। लोगों ने उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पूर्व जिला परिषद सदस्य कंवर अजय सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से बिना किसी बात को ध्यान में रखते हुए पंचायत को दूसरे वार्ड में डाल दिया है। इससे लोग काफी खफा हो गए हैं। इससे काफी दिक्कतों का सामना आने वाले दिनों में करना पड़ेगा।