नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला तमड़ोह के बच्चे अब कच्चे फर्श पर नहीं बैठेंगे। रोटरी और ईस्टमैन कंपनी ने मिलकर यहां पर टाइल लगवाने का कार्य किया। स्कूल प्रभारी जगदेव चंद के अनुसार बीडीसी सदस्य की ओर से टाइलें दी गई थीं लेकिन लगाने के लिए फंड नहीं था। रोटरी और ईस्टमैन कंपनी ने मिलकर टाइलों को लगाने का कार्य करवाया। इस अवसर कर रोटरी क्लब के की ओर से बच्चों को बिस्किट और जूस दिया गया जबकि कंपनी की ओर से लेखन सामग्री प्रदान की गई।