फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: विद्यारतन बने फिर चुने ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ के चुनाव में विद्यारतन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। विद्या रतन इससे पहले 2014 से लेकर 2023 तक यूनियन के प्रधान रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान हरभजन चौधरी को चेयरमैन व जगदीश जग्गी को महासचिव मनोनीत किया। नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया के देखरेख में ट्रक यूनियन के सभागार में यह चुनाव हुए। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह चौधरी ने प्रधान पद के लिए विद्यारतन का नाम रखा। सभी ट्रक ऑपरेटरों ने समर्थन किया। इसके बाद महासचिव पद के लिए जगदीश जग्गी को सर्वसम्मति से चुना गया। नव निर्वाचित प्रधान विद्या रतन ने हरभजन चौधरी का नाम चेयरमैन के लिए रखा। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कहा कि सभी आपरेटर से कहा कि आपस में मिलजुल कर काम करें। कार्य को बढा़ने के लिए काम करें। न की आपस में उलझे। ट्रक यूनियन से गरीब लोगों की रोजी रोटी चल रही है। कई लोगों के पास ही ट्रक है। ट्रक यूनियन के लिए वह मजबूती के साथ खड़े है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें