फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर की बोहली पंचायत में मनाया वन महोत्सव, जंगल क्षेत्र में लगाए गए 800 पौधे

वन विभाग ने बोहली पंचायत में 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विभाग ने जिले में अब तक 55 हजार पौधे लगाए हैं और लगभग आठ हजार पौधे लोगों को मुफ्त वितरित किए हैं। विधायक सुल्तानपुरी ने जामुन का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वन संरक्षक नरेंद्र बरोट, जिला वन अधिकारी प्रदीप चौहान और वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलम ठाकुर भी उपस्थित रहे। राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत मधुवन महिला कमेटी ने एक हेक्टेयर जंगल में 800 फलदार पौधे लगाए। इन पौधों का 100 फीसदी संरक्षण किया गया। विधायक और वन अधिकारियों ने इस कार्य का निरीक्षण भी किया। विधायक सुल्तानपुरी ने वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विदेशों में जंगलों में व्यावसायिक रूप से काम होता है। वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर नीलम ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें