हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा सोलन स्थित साईं संजीवनी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के बीएस पंवार, जोगिंद्र चौहान, एडवोकेट भुवन, वरुण, उर्मिल, कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, संस्थान की एमडी डॉ. सविता अग्रवाल, कॉलेज की प्राचार्य दिव्या वर्मा, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को युवा बचाओ, भविष्य बचाओ विषय पर जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर आधारित वेब सीरीज द व्हाइट ट्रूथ, का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया। अंत में डॉ. संजय अग्रवाल ने इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया और इसे सफल बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के बच्चे न केवल स्वयं नशा नहीं करेंगे बल्कि दूसरों को भी इससे बचाने के लिए जागरूक करेंगे।