फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Rehearsal: ठोडो मैदान में गूंज रही कदमताल, स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सोलन के ठोडो मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान में पिछले तीन दिनों से परेड की रिहर्सल चल रही है। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। रिहर्सल के दौरान जवानों और विद्यार्थियों ने परेड की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले 14 अगस्त को ठोडो मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसमें सभी टुकड़ियां निर्धारित वेशभूषा में परेड का अभ्यास करेंगी। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 15 अगस्त को ठोडो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मैदान और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागी भी रिहर्सल के जरिए समारोह के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें