पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में बैग फ्री डे पर आपदा प्रबंध से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा में छात्राओं को हेल्थ एंड हाइजिन की जानकारी दी। टीजीटी मेडिकल रेणु भारद्वाज ने बताया कि छात्राओं को आग से निपटने के गुर सिखाए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने छात्राओं को आग के प्रकार व उनसे कैसे निपटा जा सकता है, के बारे में बताया। उन्होंने मॉकडि्रल के माध्यम से छात्राओं को इसकी जानकारी दी। इस दौरान एनसीसी की कैडेट्स का भी इसमें कई जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य राजकुमार कश्यप ने की।