जिले में छह खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए हैं। इसमें से एक ही मिठाई की दुकान के तीन सैंपल है, जबकि अन्य तीन सैंपल बद्दी से भरे गए थे। हैरत की बात तो ये है कि मिठाई की दुकान से भरा गया चमचम के सैंपल में डाई कंटेंट निकला है। इस कारण ये सैंपल अनसेफ हो गया है, जबकि इसी मिठाई दुकान से भरा गावा बर्फी और फ्रूट बॉल का सैंपल भी मिस-ब्रांडेड आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपल की जांच सीटीएल कंडाघाट से करवाई थी। हाल ही में विभाग के पास रिपोर्ट आई है। इसी के साथ बद्दी से भरे मस्टर्ड ऑयल के सैंपल भी मिस ब्रांडेड निकलें हैं। विभाग की ओर से सैंपल फेल होने पर दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है। सभी को 30 दिन में नोटिस का जवाब देना होगा। इसी के साथ दस्तावेज, बिल और लाइसेंस भी विभाग ने कार्यालय में प्रेषित करने के लिए कहा है। जवाब आने के बाद कानूनी कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ विभाग करेगा।