फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन संस्कृत महाविद्यालय में परिसर सौंदर्यीकरण शिविर, 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Ankesh Dogra Updated Sun, 23 Aug 2026 11:34 AM IST

तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय परिसर सौंदर्यीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय के 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य किए। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सबसे पहले पूरे महाविद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान इकट्ठा हुए कूड़े-कचरे का उचित तरीके से निपटान किया गया। इसके बाद परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज और सह प्रभारी डॉ. पवन कुमार गौतम की देखरेख में किया गया। शिविर के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से किए गए श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में स्वच्छता, श्रमदान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. भानु शर्मा, डॉ. देव कुमार नेगी, डॉ. आशा शर्मा, पंकज सूद और विपिना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर और हरित वातावरण के महत्व का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें