फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Accident: सलोगड़ा के पास HRTC बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

परवाणू-शिमला फोरलेन पर सलोगड़ा के समीप मनसार में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और कार की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक कार को ओवरटेक कर रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान एचआरटीसी बस में काफी संख्या में सवारियां मौजूद थीं। राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कुछ समय तक मौके पर यातायात और लोगों की आवाजाही को लेकर स्थिति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों के अनुसार सलोगड़ा के इस क्षेत्र में पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें