एचपी पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट सोलन की बैठक अध्यक्ष मनोहर सिंह कंवर की अध्यक्षता में पुराने विश्राम गृह सोलन में आयोजित की गई। बैठक में सभी पेंशनरों ने अपने बकाया मेडिकल बिलों को जल्द से जल्द जारी करने और एरियर की बकाया राशि को देने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई। इस दौरान पेंशनरों ने आरोप लगाया कि उनके मेडिकल बिल सालों से पेंडिंग पड़े हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। यदि जल्द यह बिल जारी नहीं हुए तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।