फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नगर निगम टीम ने बाहरी क्षेत्र की पहुंची कूड़े से भरी पिकअप पकड़ी

नगर निगम की टीम ने सपरून ओवरब्रिज के पास बाहरी क्षेत्र की कूड़ा से भरी पिकअप पकड़ी है। टीम ने गाड़ी को जब्त कर नगर निगम कार्यालय में खड़ा किया है। यह पिकअप ग्राम पंचायत धर्मपुर में कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार की ओर से लगाई गई है। गुरुवार देर रात ये गाड़ी कूड़ा लेकर नगर निगम इलाके में पहुंची तो टीम ने अचानक गाड़ी को पकड़ लिया। अब शुक्रवार को पिकअप चालक से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक काफी समय से कूड़ा एकत्र कर सोलन के आसपास टिकाने लगने आती थी। गुरुवार को पिकअप में गीला कचरा भरा हुआ था, जिस सुपरवाइजर ने पकड़ा है। निगम कर्मचारियों के अनुसार ये वाहन काफी समय पिकअप पर नजर बनाए हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें