फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन नगर निगम ने 'स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर' में पहले स्थान पर

अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Apr 2025 02:52 PM IST

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ योजना में सोलन नगर निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी नगर निगमों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। शहरी विकास विभाग ने 60 दिनों की अवधि में इस योजना को लागू किया था, इसमें सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्र में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, और नागरिक सेवाओं को बेहतर करने के लिए कार्य करना था। सोलन नगर निगम ने इस दौरान प्रभावी ढंग से कार्ययोजनाएं लागू की और उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। बात करते हुए नगर निगम की मेयर ऊषा शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि सोलन नगर निगम के कर्मचारियों और शहरवासियों की कड़ी मेहनत और सहयोग का परिणाम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें