फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: चक्कीमोड़ में डेढ़ घंटे तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही, अब वनवे हुई सड़क

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ में फिर पहाड़ से मलबा आने से डेढ़ घंटा आवाजाही बंद रही। इस कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के बाद लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। जेसीबी पहुंचने के बाद सड़क की एक लेने से मलबा हटाकर सुचारु किया। बताया जा रहा है कि करीब सुबह 6:45 पर चक्कीमोड़ में पहाड़ी से अचानक बारिश के साथ मलबा आ गया। इसके बाद आवाजाही पूर्ण रूप से रुक गई। सड़क पर हालात काफी खराब है। पहली बारिश में भारी मात्रा में मलबा जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं अन्य जगहों पर भी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। जेसीबी आने के बाद करीब 8:10 पर सड़क की एक लेन चलाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें