फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: दो दिन छुट्टी के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन

दो दिनों की छुट्टियों के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। साथ ही टेस्ट फीस कटवाने में भी मरीजों को आधे से एक घंटे तक कतारों में लगना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसन व आर्थो ओपीडी में रही, जहां पर जांच करवाने के लिए मरीजों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर ओपीडी में समय पर बैठ गए थे, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि बारी लगवाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें