धर्मपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुरुआत से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सुबाथू रोड पर रेल ओवर ब्रिज पर सबसे पहले व्यास व कथा वाचक तरुण आचार्य का स्वागत किया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां पर विधिवत पूजन के बाद कथा का शुभारंभ किया।