बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने परवाणू स्थित एचपीएमसी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरेक कक्ष में जाकर जानकारी ली और प्रोसेसिंग से लेकर बाजार तक जूस पहुंचने की तकनीक के बारे में जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि संस्थान को प्रॉफिट में लेकर जाए ताकि इसका फायदा हो सके। साथ ही जूस बनने के बारे में कर्मियों ने बताया कि ऑर्डर के मुताबिक ही कार्य किया जाता है। कार्य में प्रत्येक वर्ष अच्छी कमाई हो रही है।