फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: छात्राओं को दी घरेलू हिंसा, एफआईआर की जानकारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर की छात्राओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी की अध्यक्षता में थाना रामशहर में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान वृत पर्यवेक्षिका रामशहर शकुंतला देवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला बायला, ओमलता बहरोटा भी मौजूद रहीं। इस विजिट का उद्देश्य छात्राओं को एफआईआर और बढ़ रहे अपराध के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार ने छात्रों को एफआईआर कैसे दर्ज करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में भी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को रोड सेफ्टी ट्रैफिक रूल पुलिस प्रोटोकॉल और सभी धाराओं के बारे में अवगत कराया। महिला कांस्टेबल परीक्षा ने साइबर क्राइम और गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी ने छात्राओं को इंटेरोगेशन रूम एवं थाना का पूरा निरीक्षण करवाया। छात्राओं को सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम आदि पर फोटो शेयर न करने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग ऑनलाइन शॉपिंग आदि फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया। इस भ्रमण में लगभग 35 छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें