फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शहर में पिकअप की एंट्री पर रोक, यूनियन उपायुक्त से मिली

सोलन शहर में पिकअप गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक के मुद्दे को लेकर पिकअप यूनियन के सदस्य उपायुक्त से मिले। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में पिकअप की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका पूरा रोजगार शहर के कारोबारियों से ही चलता है। ऐसे में अगर वह शहर में नहीं आएंगे तो उनका रोजगार कैसे चलेगा। उन्होंने उपायुक्त बताया कि सुबह पिकअप चालक अपने वाहनों के साथ सोलन में प्रवेश कर रहे थे, तब यातायात पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि कल से शहर में पिकअप वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई भी चालक इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे 20,000 रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। शहर के राजगढ़ रोड, कोटला नाला और माल रोड पर सुबह के समय सब्जी व अन्य सामान की ढुलाई के लिए पिकअप वाहन आते हैं। पुलिस की इस सख्ती से पिकअप यूनियन में नाराजगी व्याप्त है। इस कारण यूनियन के सदस्यों ने डीसी से मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया है। वहीं उपायुक्त सोलन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने कोई ऐसा आदेश जारी नहीं किया है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिकअप चालकों को परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें